गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार

30-Dec-2025 08:13 AM

गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
यूएसडीए के अनुसार 25 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में गेहूं की निर्यात शिपमेंट 3,02,096 टन (1.11 करोड़ बुशल) रही। यह पिछले सप्ताह की तुलना में 52.47% कम और 2024 के इसी सप्ताह के मुकाबले 11.12% कम रही। बांग्लादेश 1,15,946 टन के साथ सबसे बड़ा गंतव्य रहा, जबकि थाईलैंड को 68,589 टन और डोमिनिकन रिपब्लिक को 44,311 टन गेहूं भेजा गया। 1 जून से शुरू हुए 2025/26 विपणन वर्ष में अब तक कुल गेहूं निर्यात 1.506 करोड़ टन (55.35 करोड़ बुशल) हो चुका है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22.02% अधिक है।
सप्ताहांत में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच रूस के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे एक समझौते के काफी करीब हैं, हालांकि कुछ मुद्दे अभी भी अनसुलझे बने हुए हैं।