गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
20-Feb-2026 08:13 AM
गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
USDA के वार्षिक Ag Outlook Forum में 2026 के अमेरिकी गेहूं उत्पादन का प्रारंभिक अनुमान जारी किया गया। गेहूं बोआई क्षेत्र 4.5 करोड़ एकड़ तथा उत्पादन 1.860 अरब बुशल आंका गया है, जबकि औसत उपज 50.8 बुशल प्रति एकड़ रहने का अनुमान है।
शुक्रवार सुबह जारी होने वाले निर्यात बिक्री आंकड़ों में 12 फरवरी को समाप्त सप्ताह के लिए 2.50 से 6.00 लाख मीट्रिक टन पुरानी फसल गेहूं बिक्री की उम्मीद है।
International Grains Council की मासिक रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक गेहूं स्टॉक पिछले महीने से 1 मिलियन टन घटकर 282 मिलियन टन रह गया, हालांकि यह पिछले वर्ष की तुलना में 19 मिलियन टन अधिक है।
