गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार

21-Feb-2026 08:14 AM

गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
12 फरवरी को समाप्त सप्ताह में गेहूं की निर्यात बिक्री 2,87,974 मीट्रिक टन रही। यह पिछले सप्ताह से 40.99 प्रतिशत और पिछले वर्ष की समान अवधि से 45.94 प्रतिशत कम है। मेक्सिको 59,000 मीट्रिक टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा। फिलीपींस ने 55,000 मीट्रिक टन और डोमिनिकन रिपब्लिक ने 46,200 मीट्रिक टन की खरीद की।
17 फरवरी के कमिटमेंट ऑफ ट्रेडर्स आंकड़ों में शिकागो गेहूं में सट्टा फंड्स ने 17,618 कॉन्ट्रैक्ट की कटौती की, जिससे नेट शॉर्ट पोजीशन 68,037 कॉन्ट्रैक्ट रह गई। केसी गेहूं में भी 8,887 कॉन्ट्रैक्ट की कटौती कर नेट शॉर्ट 10,609 कॉन्ट्रैक्ट पर आ गया।
अमेरिका के HRW गेहूं क्षेत्र में अगले सप्ताह शुष्क मौसम की संभावना है। NOAA के 90 दिन के CPC आउटलुक के अनुसार दक्षिणी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान और मई तक शुष्क स्थिति रहने का अनुमान है।
फ्रांस में सॉफ्ट गेहूं की फसल रेटिंग 88 प्रतिशत गुड/एक्सीलेंट आंकी गई है, जो पिछले सप्ताह से 3 अंक कम है।