गेहूं भंडारण सीमा जल्द घोषित होने की संभावनाएं: सूत्र

28-May-2025 12:08 PM

गेहूं भंडारण सीमा जल्द घोषित होने की संभावनाएं: सूत्र
★ विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सरकार जल्द ही नई गेहूं भंडारण सीमाओं की घोषणा कर सकती है। 
★ मिलर्स को उनकी क्रशिंग क्षमता का 70% तक गेहूं रखने की अनुमति दी जा सकती हैं, जो कि पिछले सीजन में पहले सर्कुलर के ही बराबर होगी। 
★ व्‍यापारियों के लिए भी भंडारण सीमा में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं होगा और यह 3,000 मीट्रिक टन पर स्थिर रह सकती है।
★ हालांकि, एक अहम बदलाव यह देखने को मिल सकता है—भंडारित गेहूं को बाजार में उतारने (स्टॉक लिक्विडेशन) की समय-सीमा अब घटाकर 15 दिन ★ की जा सकती है, जबकि पहले यह 30 दिन थी।
★ हमारी जानकारी के अनुसार, सरकार इस बार गेहूं की कीमतों को नियंत्रण में रखने को लेकर पूरी तरह से गंभीर है।
★ सरकारी पोर्टल पर दिखाए जा रहे "संतोषजनक और पर्याप्त भंडार स्तर" के चलते सरकार इस दिशा में आश्वस्त दिखाई दे रही है।