Home News

गेहूं के बिजाई क्षेत्र में 94.22 प्रतिशत की जोरदार गिरावट

02-Nov-2026 04:58 PM

गेहूं के बिजाई क्षेत्र में 94.22 प्रतिशत की जोरदार गिरावट

नई दिल्ली। वैसे तो पिछले साल की तुलना में चालू रबी सीजन के दौरान अधिकांश फसलों की बिजाई में भारी गिरावट आई है लेकिन इसमें भी सबसे प्रमुख खाद्यान्न- गेहूं का रकबा बहुत पीछे छूट गया है।

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार पिछले साल 30 अक्टूबर तक गेहूं का उत्पादन क्षेत्र 3.34 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा था जो इस वर्ष 94.22 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट के साथ महज 19 हजार हेक्टेयर रह गया। 

अक्टूबर का महीना समाप्त होने तक अनेक प्रमुख उत्पादक राज्यों में गेहूं की बिजाई आरंभ भी नहीं हुई थी जबकि अन्य प्रांतों में भी नगण्य बोआई हुई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2025-26 सीजन के 2585 रुपए प्रति क्विंटल से 25 रुपए बढ़ाकर 2026-27 सीजन के लिए 2610 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है लेकिन समझा जाता है कि कुछ राज्यों में किसान इससे संतुष्ट नहीं हैं। खरीफ फसलों की कटाई में देरी तथा खेतों की मिटटी में नमी की कमी भी गेहूं की धीमी बिजाई के कारण है।