गेहूं की कीमतों में गिरावट के बाद अब रिकवरी के संकेत: कैसे रहेंगे बाजार

17-May-2025 04:55 PM

गेहूं की कीमतों में गिरावट के बाद अब रिकवरी के संकेत: कैसे रहेंगे बाजार
★ मार्च 2025 के मध्य में गेहूं की कीमतों में भारी गिरावट के बाद अब बाजार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली, शाहजहांपुर और बुलंदशहर जैसे प्रमुख मंडियों में गेहूं के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया है।
★ जनवरी के दूसरे पखवाड़े में दिल्ली लॉरेंस रोड पर गेहूं की कीमतें रुपए 3360 प्रति क्विंटल तक पहुंच गई थीं, जो 7 अप्रैल तक गिरकर रुपए 2680 रह गईं। आज दिल्ली गेहूं 2755 पर पहुंचा।
★ शाहजहांपुर में 21 फरवरी को भाव रुपए 3121 थे, जो 14 अप्रैल तक गिरकर रुपए 2465 हो गए।
★ बुलंदशहर में भी यही ट्रेंड रहा— जनवरी के मध्य में रुपए 3170 की ऊंचाई से गिरकर यह कीमतें रुपए 2370 पर आ गईं।
★ उपरोक्त भाव देखें तो उत्तर प्रदेश की इन प्रमुख मंडियों में भाव MSP से नीचे नहीं आये, जिसका मुख्य कारण लगातार डिमांड बनना रहा और साथ ही पडोसी राज्यों में बोनस घोषित करना है।
★ अब मई के पहले दो हफ्तों में दिल्ली और अन्य मंडियों में भाव फिर से रुपए 2520 से रुपए 2755 के बीच आने लगे।
★ उत्तर प्रदेश जैसे बड़े उत्पादक राज्य में गेहूं की सरकारी खरीद बहुत कम रही है, जिससे मंडियों में सप्लाई अधिक और समर्थन मूल्य पर खरीदी कम रही।
★ इस समय गेहूं की अच्छी खरीद की जा रहे है। 
★ जिस अनुपात में आवक और सरकारी खरीद के दौरान भाव बढे उसे देख सरकारी हस्तछेप बढ़ सकता है।
★ पहले कदम स्टॉक लिमिट लगाना भी हो सकता हैं। PDS के खपत के बाद पूल में अच्छा स्टॉक।
★ PDS में 3 महीने का एक साथ राशन देने से गोदामों में जगह बनाने और उपलब्धता बढ़ाने के किये गए प्रयास।
★ हमारा मानना है की आगामी सप्ताहों में कीमतें मामूली बढ़कर स्थिर रह सकती हैं।