गेहूं की सप्लाई 'आरामदायक', फिलहाल OMSS के तहत बिक्री की जरूरत नहीं – खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा
24-Jul-2025 02:13 PM
IVPA GLOBAL ROUNDTABLE @ 4.0:
गेहूं की सप्लाई 'आरामदायक', फिलहाल OMSS के तहत बिक्री की जरूरत नहीं – खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा
★ दिल्ली के JW Marriott, एरोसिटी में आयोजित IVPA GLOBAL ROUNDTABLE @ 4.0 के मंच से खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने गेहूं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में गेहूं की आपूर्ति पूरी तरह से 'आरामदायक' स्थिति में है और कीमतें भी नियंत्रण में बनी हुई हैं, इसलिए इस समय OMSS (Open Market Sale Scheme) के तहत गेहूं बिक्री की कोई आवश्यकता नहीं है।
★ पिछले सीजन में भारत ने 30 लाख टन गेहूं बेचा था, जबकि दो साल पहले रिकॉर्ड 100 लाख टन गेहूं की बिक्री हुई थी।
★ उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में इस समय कोई 'चिंताजनक स्थिति' नहीं है और उपलब्धता पूरी तरह संतोषजनक है।
