गुजरात में नर्मदा सिंचाई परियोजना के तहत 11 जून को छोड़ा जाएगा पानी

10-Jun-2026 03:43 PM

गांधीनगर। गुजरात सरकार ने नर्मदा सिंचाई परियोजना के अंतर्गत कल यानी 11 जून 2026 को नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। मख्यमंत्री की अध्यक्षता में नर्मदा प्रोजेक्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित हुई जिसमें पानी के स्टॉक की उपलब्धता और फसल की जरूरत का आंकलन-विश्लेषण करने के बाद नर्मदा नहर प्रणाली के माध्यम से सिंचाई का पानी छोड़ने का फैसला किया गया। 

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब गुजरात में खरीफ फसलों का रकबा बढ़कर 1.73 लाख हेक्टेयर से ऊपर पहुंच चुका है और दक्षिण-पश्चिम मानसून भी 15 जून के बाद ही वहां पहुंच सकता है। 

नर्मदा कमांड एरिया के अंतर्गत आने वाले जिलों के सांसदों एवं विधायकों ने गुजरात के मुख्यमंत्री से नर्मदा का पानी जल्दी से जल्दी छोड़ने (रिलीज करने) का आग्रह किया था

ताकि किसानों को अगैती बिजाई वाली खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए सही समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। गुजरात में 8 जून 2026 तक 93 हजार हेक्टेयर में कपास तथा करीब 55 हजार हेक्टेयर में मूंगफली की खेती हो चुकी थी।