गुजरात ने खरीफ मूंगफली खरीद में बनाई बढ़त, 69% हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर
19-Feb-2025 11:11 AM
गुजरात ने खरीफ मूंगफली खरीद में बनाई बढ़त, 69% हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर
नई दिल्ली: 17 फरवरी 2025 तक खरीफ 2024 मूंगफली की कुल खरीद 13,38,418.90 मीट्रिक टन दर्ज की गई है। इस खरीद में गुजरात सबसे आगे रहा, जहां 9,22,669.00 मीट्रिक टन (69%) मूंगफली खरीदी गई। राजस्थान 3,42,246.75 मीट्रिक टन (26%) के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश 71,449.63 मीट्रिक टन (5%) खरीद के साथ तीसरे स्थान पर है।
राज्यवार मूंगफली खरीद विवरण:
गुजरात: 9,22,669.00 मीट्रिक टन (69%)
राजस्थान: 3,42,246.75 मीट्रिक टन (26%)
उत्तर प्रदेश: 71,449.63 मीट्रिक टन (5%)
कर्नाटक: 2,053.52 मीट्रिक टन (0%)
मंडियों में भाव MSP से नीचे होने के कारण खरीद बढ़ी। इसी खरीदी गई मूंगफली की बिक्री जब चालू होगी तो उपलब्धता बढ़ेगी।
