गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना के बाद अब छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

06-Sep-2024 11:35 AM

तिरुअनन्तपुरम । मध्यवर्ती राजस्थान के ऊपर अवस्थित एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से गत 4 सितम्बर को पश्चिमी राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश में अत्यन्त मूसलाधार वर्षा हुई जबकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर सघन बदल का जमावड़ा होने से आंध्र प्रदेश के कई भागों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दाब का जो क्षेत्र बना है वह धीरे-धीरे डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। 

यह कम दाब का क्षेत्र अगले 2-3 दिनों तक बरकरार रहने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में नेल्लोर के उत्तरी भाग से एक प्रतिरोधी हवा का प्रवाह हो रहा है।

यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन नीचे स्तर पर आने की संभावना है जिससे कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ भारी वर्षा होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने इसके प्रभाग से आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना में अत्यन्त घनघोर वर्षा तथा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल की पहाड़ियों, सिक्किम, बिहार, उड़ीसा तथा पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

इसके अलावा कोंकण, गोवा, गुजरात, कर्नाटक में भी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा यानम में कहीं-कहीं भयंकर बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ गढ़ में वर्षा का दौर आरंभ हो चुका है। अगले एक-दो दिन में कर्नाटक तथा केरल के विभिन्न भागों में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र तथा कच्छ में मूसलाधार वर्षा तथा मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी एवं दक्षिणी गुजरात तथा गांधीनगर क्षेत्र में भारी बारिश होने का अनुमान है।

इससे बाढ़ आने तथा खेतों में पानी भर जाने की आशंका है जिससे खरीफ फसलों को नुकसान हो सकता है।