गुलबर्गा क्षेत्र में कमजोर बारिश से तुवर की फसल पर संकट

19-Aug-2026 12:48 PM

गुलबर्गा क्षेत्र में मानसून की स्थिति अभी भी कमजोर बनी हुई है। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण तुवर की बिजाई गत वर्ष की तुलना में पिछड़ गई है, जबकि जिन क्षेत्रों में फसल की बिजाई हो चुकी है, वहां भी नमी की कमी के चलते फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है।

क्षेत्र में लंबे समय से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी तेजी से कम हो रही है और कई स्थानों पर तुवर की फसल सूखने की स्थिति में पहुंच रही है। किसान अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यदि जल्द पर्याप्त बारिश नहीं होती है, तो तुवर की फसल की बढ़वार प्रभावित होने के साथ-साथ उत्पादकता में भी कमी आने की आशंका है।