गन्ना पेराई में हुई देरी से चालू सीजन के पहले 6 सप्ताहों में चीनी उत्पादन में देखी गयी गिरावट: NFCSF

16-Nov-2024 09:41 AM

गन्ना पेराई में हुई देरी से चालू सीजन के पहले 6 सप्ताहों में चीनी उत्पादन में देखी गयी गिरावट: NFCSF 
★ नेशनल फेडरेशन ऑफ़ कोपरेटिव शुगर फेक्ट्रीज़ एजेंसी के अनुसार गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 12.7 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था जो अब केवल 7.1 लाख टन पहुंचा।
★ 15 नवम्बर तक 144 मिलें गन्ना की पेराई कर रही हैं जिनकी संख्या गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 264 थी।
★ महाराष्ट्र की मिलों ने गन्ना पेराई शुरू नहीं की, गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 103 मिलें पेराई कर रही थी, चीनी रिकवरी 7.82% रही।
★ कर्नाटक व उत्तर प्रदेश में भी पेराई मिलों की संख्या में आई कमी।
★ एजेंसी के अनुसार 2024-25 में चीनी उत्पादन गत वर्ष के 319 लाख टन से घटकर 280 लाख टन में सिमट सकता है।
★ कर्नाटक में 2023-24 में 26.25 लाख टन हुआ चीनी उत्पादन, जो उससे एक वर्ष पहले 53.75 लाख टन था।