घट सकती है चीनी खपत: ISMA
20-May-2025 09:32 AM
घट सकती है चीनी खपत: ISMA
★ ISMA के अनुसार चालू सीजन 2024-25 चीनी खपत लगभग 280 लाख टन रह सकती है जो पिछले सीजन में रिकॉर्ड 290 लाख टन तक पहुंची थी।
अप्रैल-मई की गर्मियों में अपेक्षा से कम मांग देखी गई।
★ सरकार द्वारा जारी की गई चीनी बिक्री कोटा भी पिछले साल की तुलना में कम है।
★ सरकार द्वारा मई 2025 के लिए जारी मासिक चीनी बिक्री कोटा 13% घटकर 23.50 लाख टन रह गया, जबकि मई 2024 में यह 27 लाख टन था।
★ वहीं अक्टूबर से मई तक के पहले सात महीनों में कुल बिक्री कोटा 184.50 लाख टन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि 196.50 लाख टन से 6% कम है।
★ 2023-24 में कुल 291.5 लाख टन का कोटा जारी हुआ था, जिसमें से मिलों ने 290 लाख टन की बिक्री की थी।
★ 2023-24 में चीनी की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। इसकी वजह गर्मियों के दौरान चुनावों खपत बढ़ना थी।
★ पिछले दशक में भारत में चीनी की खपत औसतन 1.8% प्रतिवर्ष की दर से बढ़ी है। 2015-16 में 247.97 लाख टन खपत से बढ़कर यह पिछले साल 290 लाख टन तक पहुंची थी।
★ इस सीजन में सभी संस्थाओं ने चीनी उत्पादन में कटौती की, साथ ही निर्यात खोला गया और मासिक बिक्री कोटा भी कम दिया गया।
★ जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी औद्योगिक डिमांड निकल सकती है, भविष्य के कीमतें मजबूत रहने की उम्मीद।
