हाल की बारिश से कनाडा में मटर की बिजाई की रफ्तार बढ़ी

23-May-2025 12:30 PM

रेगिना। पश्चिमी कनाडा की मंडियों में भी मटर की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव के साथ लगभग स्थिरता का माहौल बना हुआ है मई का अंतिम सप्ताह शुरू होने वाला है और इसलिए प्रमुख उत्पादक इलाको में नई फसल के लिए बिजाई की रफ्तार बढ़ाई जा रही है।

हाल की बारिश से सूखे क्षेत्रो में नमी का अंश बढ़ने के कारण किसानो को मटर की बिजाई की गति तेज करने में सहायता मिल रही है। किसान मानसून से पहले मटर की बिजाई पूरी कर लेना चाहते है ताकि फसल को आगे प्रतिकूल मौसम का सामना करने से बचाया जा सके। 

पीली मटर का भाव कुछ सुधरकर 10.50-10.75 डॉलर प्रति बुशेल पर पहुंच गया है जबकि इसकी आगामी नई फसल का अनुबंध 9 डॉलर प्रति बुशेल के मूल्य स्तर पर हो रहा है।

हरी मटर का दाम 17 डॉलर प्रति बुशेल के पिछले स्तर पर स्थिर बना हुआ है और इसकी अगली फसल का मूल्य 12.00-13.50 डॉलर प्रति बुशेल बताया जा रहा है मटर की नई फसल की कटाई-तैयारी अगस्त-सितंबर में शुरू होगी मापले मटर की कीमतों को मौजूदा स्तर पर बरकरार रहने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है। 

कनाडा के मटर उत्पादकों एवं निर्यातकों को आगे समस्या का सामना करना पड़ सकता है क्योकि चीन और भारत जैसे विशाल बाजार में अनिश्चितता का माहौल देखा जा रहा है चीन ने कनाडाई मटर के आयात पर 100 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगा रखा है

और भारत में पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की समय सीमा 31 मई 2025 को समाप्त होने वाली है इसमें कुछ ही दिन शेष बचे है और अभी तक इसकी अवधि आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।

कनाडा में मटर की बिजाई कुछ घटने की संभावना है जबकि औसत उपज दर में भी गिरावट आ सकती है देश के प्रमुख इलाको में अच्छी बारिश की आवश्यकता है।