News Capsule/न्यूज कैप्सूल: हिसार: कपास किसानों की मजबूरी, कम भावों पर करनी पड़ रही है बिक्री।
11-Oct-2025 11:31 AM
हिसार: कपास किसानों की मजबूरी, कम भावों पर करनी पड़ रही है बिक्री।
★ बाजरा और अन्य खरीफ फसलों के बाद अब कपास किसान भी न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर अपनी उपज बेचने को मजबूर।
★ खराब गुणवत्ता का हवाला दिया जा रहा है, जबकि कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने अभी तक खरीद शुरू नहीं की है।
★ हालिया भारी बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अब जो थोड़ी-बहुत फसल बची है, उसे भी सरकारी एजेंसियां नहीं खरीद रहीं, जिससे उन्हें निजी व्यापारियों को औने-पौने दामों पर बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
★ हिसार और आसपास के इलाकों में निजी व्यापारी लगभग ₹6,000 प्रति क्विंटल का भाव दे रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार ने 27 मिमी कपास के लिए ₹7,860 और 28 मिमी कपास के लिए ₹8,910 प्रति क्विंटल का MSP तय किया है।
★ हरियाणा में इस वर्ष लगभग 3.80 लाख हेक्टेयर में कपास की खेती हुई है, लेकिन सितंबर–अक्टूबर की बारिश से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ा है।
