इंडोनेशिया से पाम ऑयल निर्यात घटा
21-Feb-2025 11:32 AM
इंडोनेशिया से पाम ऑयल निर्यात घटा
जकार्ता: इंडोनेशिया ने 2025 की शुरुआत में अपने प्रमुख निर्यात उत्पाद- पाम ऑयल में भारी गिरावट दर्ज की।
जनवरी 2025 में इंडोनेशिया का कच्चा पाम ऑयल (CPO) और उसके उत्पादों का निर्यात 24.1% घटकर $1.44 बिलियन आया, जो दिसंबर 2024 में $1.89 बिलियन था । जनवरी 2024 में यह आंकड़ा $1.72 बिलियन था, यानी साल-दर-साल 16.68% की गिरावट हुई।
जनवरी 2024 में इंडोनेशिया ने 20.6 लाख टन पाम ऑयल निर्यात किया था, लेकिन यह दिसंबर 2024 में घटकर 16.5 लाख टन और जनवरी 2025 में 12.7 लाख टन रह गया।
भारत को निर्यात 43.65% घटकर मात्र 59,500 टन रह गया। जनवरी 2024 में भारत को निर्यात 43 लाख टन था।
पाकिस्तान को निर्यात 52.92% घटकर सिर्फ 176,100 टन रहा।चीन को निर्यात में बड़ी मात्रा 76.93% घटकर केवल 39,600 टन हुआ।
इंडोनेशिया में पाम ऑयल का घरेलू उपयोग B40 बायोडीजल नीति के कारण बढ़ा। अब यहाँ 50% का मैंडेट भी आने वाला है जिससे पाम की घरेलु खपत बढ़ेगी।
