इंडिया शुगर एंड बायो एनर्जी कांफ्रेंस में कही गयी बातें

26-Sep-2024 05:46 PM

इंडिया शुगर एंड बायो एनर्जी कांफ्रेंस में कही गयी बातें
एम. प्रभाकर राव, ISMA
★ सरकार को गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए नेशनल मिशन ऑन शुगरकेन का गठन करना होगा।
★ चालू सीजन में 20.5 लाख टन चीनी का इस्तमाल एथनोल बनाने में हुआ।
★ 319 लाख टन चीनी उत्पादन के बाद सीजन के अंत में 84 लाख टन बच सकता है चीनी का स्टॉक। आगामी वर्ष में उत्पादन 333 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ सरकार को बढ़ते स्टॉक को देख चीनी नर्यात खोलना चाहिए तथा एथनोल के भाव भी बढ़ाने चाहिए।
★ इस वर्ष ब्लेंडिंग टारगेट 15% था जो 2025-26 में 20% होना है। देश में कुल एथनोल उत्पादन में से 55% हिस्सेदारी चीनी उद्योग की।
★ सरकार को बायोडीजल इस्तमाल करने वाले वाहनों के टैक्स में देनी होगी छूट ताकि बायो डीजल का इस्तमाल बढ़े।
★ पिछले 5.5 सालों से चीनी की MSP 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर है, सरकार को जल्द से जल्द MSP बढ़ानी होगी क्योंकि हर सीजन में FRP बढाई जाती है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
संजीव चोपड़ा, Secretary, Department of Food and Public Distribution in the Ministry of Consumer Affairs
★ 2024-25 में चीनी उत्पादन अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद।
★ चीनी अच्छे भावों पर उपलब्ध जो सरकार द्वारा उठाये गये क़दमों के कारण हुआ।
★ इस समय अंतर्राष्ट्रीय चीनी के भाव ऊंचे परन्तु भारतीय चीनी के नीचे चल रहे हैं।
★ गन्ना उत्पादक किसानों का भुगतान 97% हो चुका है।
★ सरकार द्वारा चीनी और बी-हेवी मोलासिस से एथनोल उत्पादन चालू करने की दी गयी मंजूरी।
★ चालू सीजन में 15% ब्लेंडिंग की सम्भावना जो अभी 14% चल रही है।
★ मासिक कोटा से भी बाजारों में स्थिरता देखी गयी।
★ ऑनलाइन पोर्टल पर कंपनियां अपना स्टॉक घोषित कर रही हैं, मिलों द्वारा भी स्टॉक घोषित किया गया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
प्रहलाद जोशी, उपभोक्ता मंत्रालय मंत्री
★ देश में अब 550 लाख किसान गन्ना फसल की पैदावार करते हैं।
★ देश में 500 मिलें करती है चीनी का उत्पादन, चीनी के अलावा गन्ना से अन्य उत्पाद भी निकलते हैं।
★ गत वर्ष के मुकाबले गन्ना का एरिया 18% बढ़ा। गन्ना उत्पादन 40%, उत्पादकता 19% और चीनी उत्पादन 58% बढ़ा।
★ 2030 तक एथनोल में 20% ब्लेंडिंग लक्ष्य रखा गया, भारत तीसरा सबसे बड़ा एथनोल उत्पादक व खपतकर्ता देश।
★ 2020 में डेमेज फ़ूड ग्रेन जैसे मक्का, खराब चावल से एथनोल उत्पादन को मंजूरी दी गयी थी।
★ 2023-24 में पुनः चीनी और मोलासिस बी से एथनोल उत्पादन की मंजूरी दी गयी। देश में 250 डिस्टिलरी कर रही हैं 163 करोड़ लीटर की खपत।
★ 2023-24 में एथनोल ब्लेंडिंग 1.3% थी जो अब 13.6% पहुंच चुकी है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
गौतम गोयल, वाइस प्रेसिडेंट इस्मा
★ इस्मा नवम्बर में करेगी अगले चीनी सीजन में उत्पादन की घोषणा। उत्पादन आगामी सीजन में 333 लाख टन पहुंचने उम्मीद।
★ 40-45 लाख टन चीनी का इस्तमाल एथनोल बनाने में होगा।
★ देखना होगा सरकार किस अनुपात में एथनोल उत्पादन बढ़ाती है।
★ चीनी उत्पादन की लागत 41 रुपए और इस्मा ने 39.74 रुपए दिया, सरकार को चीनी MSP बढ़ाने पर करना होगा विचार।
★ देश में चीनी की 37% खपत उद्योग जैसे कि कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम निर्माता व बेकरी में होती है।
★ पिछले 4-5 साल से सरकार ने चीनी उद्योग को पूरी सहायता प्रदान की जोकि सराहनीय है समय-समय पर नियमों में बदलाव किये जाने से उपभोगकर्ताओं को सस्ते भावों पर चीनी मिल रही है साथ ही एथनोल व अन्य उत्पादों में किये गये प्रोत्साहन से गन्ना भुगतान भी समय पर हो रहा है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Things said in India Sugar and Bio Energy Conference
M. Prabhakar Rao, ISMA
★ The government will have to form a National Mission on Sugarcane to increase sugarcane production.
★ In the current season, 20.5 lakh tonnes of sugar was used to make ethanol.
★ After the production of 319 lakh tonnes of sugar, 84 lakh tonnes of sugar stock may remain at the end of the season. Production is expected to be 333 lakh tonnes in the coming year.
★ The government should open sugar exports in view of the increasing stock and also increase the prices of ethanol.
★ This year the blending target was 15% which is to be 20% in 2025-26. The sugar industry has a 55% share in the total ethanol production in the country.
★ The government will have to give tax exemption to vehicles using biodiesel so that the use of biodiesel increases.
★ For the last 5.5 years, the MSP of sugar has been stable at Rs 3100 per quintal, the government will have to increase the MSP as soon as possible because FRP is increased every season.
~~~~~~~~~~~~~~~~~
Sanjeev Chopra, Secretary, Department of Food and Public Distribution in the Ministry of Consumer Affairs
★ Good sugar production is expected in 2024-25.
★ Sugar is available at good prices due to the steps taken by the government.
★ At present, the prices of international sugar are high but Indian sugar is low.
★ Payment to sugarcane producing farmers has been made 97%.
★ Approval given by the government to start ethanol production from sugar and B-heavy molasses.
★ Possibility of 15% blending in the current season which is currently running at 14%.
★ Stability was also seen in the markets due to monthly quota.
★ Companies are declaring their stock on the online portal, mills have also declared their stock.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Prahlad Joshi, Consumer Affairs Minister
★ Now 550 lakh farmers in the country produce sugarcane crop.
★ 500 mills in the country produce sugar, apart from sugar, other products are also derived from sugarcane.
★ Sugarcane area increased by 18% compared to last year. Sugarcane production increased by 40%, productivity by 19% and sugar production by 58%.
★ 20% blending target in ethanol was set by 2030, India is the third largest ethanol producer and consumer country.
★ In 2020, ethanol production from damaged food grains like maize, damaged rice was approved.
★ In 2023-24, ethanol production from sugar and molasses B was again approved. 250 distilleries in the country are consuming 163 crore liters.
★ Ethanol blending in 2023-24 was 1.3% which has now reached 13.6%.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Gautam Goyal, Vice President ISMA
★ ISMA will announce production in the next sugar season in November. Production is expected to reach 333 lakh tonnes in the coming season.
★ 40-45 lakh tonnes of sugar will be used to make ethanol.
★ It remains to be seen in what proportion the government increases ethanol production.
★ The cost of sugar production is Rs 41 and ISMA gave Rs 39.74, the government will have to consider increasing the sugar MSP.
★ 37% of the sugar in the country is consumed by industries such as cold drink, ice cream manufacturers and bakeries.
★ For the last 4-5 years, the government has provided full support to the sugar industry, which is commendable. Due to changes in the rules from time to time, consumers are getting sugar at cheaper rates. Along with this, due to the incentives given in ethanol and other products, sugarcane payment is also being made on time.