इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में SOPA द्वारा आयोजित इंटरनेशनल सोया कॉन्क्लेव 2024 में विशेषज्ञों की राय
14-Oct-2024 05:36 PM
इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में SOPA द्वारा आयोजित इंटरनेशनल सोया कॉन्क्लेव 2024 में विशेषज्ञों की राय
★ यूक्रेन, रशिया, पोलैंड में सूरजमुखी उत्पादन 10-20 लाख टन कम होने की उम्मीद। पहले भारत 70% यूक्रेन से व 30% रशिया से करता था सूरजमुखी तेल का आयात परन्तु अब युद्ध के कारण रशिया से 70% व यूक्रेन से 30% हो रहा है आयात।
★ टर्की अब नए सप्लायर के रूप में उभरा। टर्की विश्व से सूरजमुखी आयात कर प्रोसेसिंग कर ईरान को बेच रहा है।
★ इंडोनेशिया में बायो डीजल मेंडेट के कारण पाम तेल खपत बढ़ेगी।
★ पाम का शोर्ट टर्म में भाव 4050-4200 व लॉन्ग टर्म में 4450 रहने की उम्मीद विवेक पाठक द्वारा दी गयी।
★ नवम्बर में खाद्य तेलों का आयात बढ़ने की उम्मीद। सूरजमुखी की कीमतों में तेजी जारी रहने की उम्मीद।
★ सूरजमुखी एफओबी यूक्रेन भाव 1045-1050$, मर्सिन 1110-1115$ व यूक्रेन 1130, CNF इंडिया भाव 1135 $/टन चल रहा हैं।
★ सोया की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें बढ़ने की उम्मीद।
★ मिडिल ईस्ट देशों में चल रहे दबाव से सोया सप्लाई में आ सकता है दबाव।
★ ब्राजील में मौसम अच्छा अर्जेंटीना में हो रही है बारिश।
★ USDA ने अक्टूबर आकड़ों में नहीं किये बदलाव।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
विवेक पाठक
★ भारत में प्रति माह 18 लाख टन खाद्य तेलों का आयात होने की उम्मीद।
★ सोया व सूरजमुखी तेल की डिमांड बढ़ सकती है।
★ दिसंबर के बाद सॉफ्ट तेल (सोया तेल, सूरजमुखी तेल) की डिमांड ठण्ड के कारण बढ़ेगी। सरकार द्वारा किसानों से की जाएगी सोया की खरीद।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
संजीव अस्थाना
★ सरकार द्वारा की गयी खरीद से सोया की कीमतें पहुंच सकती है MSP से ऊपर, सरकारी खरीद कमजोर पड़ी तो भाव घट सकते हैं।
★ सरकारी खरीद घटने से मार्किट में सप्लाई-डिमांड पर पड़ेगा असर।
★ सरकार द्वारा 20% आयात शुल्क बढ़ाने से तेल उद्योग हैरान उम्मीद थी कि ड्यूटी 10% ही बढ़ाई जाएगी।
★ एक तरफ 20% ड्यूटी बढ़ी तो दूसर तरफ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10% तेलों के भाव बढ़े यानी ड्यूटी लगाने के बाद कीमतें 30% बढ़ी।
★ सरकार को करने होंगे 3 प्रयास, पहला उत्पादकता बढ़ाना, दूसरा सरकार को नहीं करनी चाहिए सोया खरीद जिससे मार्किट में सप्लाई-डिमांड डिस्टर्ब हो सकती है, तीसरा उपभोगकर्ता की पालिसी को दोबारा देखना होगा।
~~~~~~~~~~~~~~
सुधाकर देसाई
★ सोयामील निर्यात में हो रही परेशानी। नवम्बर के अंत तक पाम तेल की कीमतों पर बन सकता है दबाव पाम तेल कीमतें घटने की उम्मीद।
★ सोया तेल व सूरजमुखी तेल कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद। अगले 3 महीनों में पाम तेल की कीमतें घट सकती हैं।
★ इंडोनेशिया में भी B-40 ब्लेंडिंग के कारण घरेलू खपत बढ़ने की उम्मीद ।
★ नेपाल व बांग्लादेश में आयात शुल्क शुन्य होने से बढ़ सकता है भारत को निर्यात।
★ DDGS का उत्पादन अधिक होने से सोयामील खपत पर पड़ा असर।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
बीएन पाठक
★ सरकार द्वारा की गयी खरीद से राज्यों को होगा नुकसान।
★ MSP पर खरीद करने के बाद ट्रांसपोर्टेशन, वेयरहाउसिंग व वेस्टेज लागत बढ़ेगी।
★ सोया की प्रोसेसिंग से केवल निर्यात ही नहीं बल्कि घरेलू पोल्ट्री उद्योग में भी किया जाता है।
★ सरकार को सोया तेल उत्पादन बढ़ने के लिए करने होंगे प्रयास।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मेहुल अग्रवाल
★ पिछले 7 वर्षों में वेस्ट अफ़्रीका में सोया उत्पादन 11 से बढ़कर 25 लाख टन पहुंचा।
★ अफ्रीका के किसान कपास व मक्का की जगह सोया को दे रहे है प्राथमिकता।
★ इस वर्ष पूर्वी अफ्रीका में सूखा पड़ने से उत्पादकता 30-40% घटने की आशंका, जिसे देख कई पूर्वी अफ्रीकन देशों ने सोयामील निर्यात रोका।
★ अफ्रीका में 12-13 लाख टन सोया का सरप्लस स्टॉक उपलब्ध।
★ सरकार द्वारा की जा रही खरीद से देश में बनेगा बफर स्टॉक।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
संदीप गुहा
★ भविष्य में बाजार बढ़ने की उम्मीद कम, अमरीका व ब्राजील में फसल अच्छी।
★ अर्जेंटीना व ब्राजील में बढ़ेगी सोया क्रशिंग जिससे सोयामील उत्पादन बढ़ सकता है व अंतर्राष्ट्रीय बाजार टूट सकते हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~
अजय परमार
★ सोया उत्पादन सप्लाई व डिमांड में विशेष अंतर नहीं।
★ कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश से नमी की मात्रा अधिक आने की उम्मीद।
★ पिछले वर्ष भाव 46-47 रुपए प्रति किलो थे जो इस वर्ष 500 (+-200) रुपए रह सकते हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
जनक
★ सोया की सरकारी खरीद के दौरान नमी की मात्रा अधिक होने से खरीद पर पड़ सकता है असर।
★ नमी की मात्रा में सुधार होने पर खरीद बढ़ने की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
कैसे रहेंगे बाजार भाव: विशेषज्ञों की राय
विवेक पाठक
★ अगले 4-5 महीने में कीमतें 5500 रुपए पहुंचने की उम्मीद।
सुधाकर देसाई
★ अगले 3-4 महीने में BMD में पाम तेल की कीमतें 4500 रिंगिट पहुंचने की उम्मीद।
★ सोया तेल के मुकाबले पाम तेल 60-70$/टन कमजोर।
★ दिसंबर तक भाव सोया के बराबर यानी 1150-1200$/टन आने की उम्मीद।
★ सूरजमुखी तेल के भाव 1250$/टन रह सकते हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~
जनक
★ सोया की कीमतें 4500/4700 रुपए की रेंज में रह सकती हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
मेहुल अग्रवाल
★ अगर भारत सरकार खरीद करती है तो जनवरी, फरवरी, मार्च में सोया के भाव 5400/5500 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच सकते हैं।
★ खरीद अधिक नहीं हुई तो 4200/4300 रुपए के बीच रह सकते हैं बाजार।
~~~~~~~~~~~~~~~
संजीव अस्थाना
★ सोया के भाव 4800/5300 रुपए रहने की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~~~
अमित जैन
★ सरकार ने सोया की खरीद की घोषणा की है तो DDFT नए उत्पाद के रूप में आया।
★ भविष्य में ब्लेंडिंग को पूरा करने के लिए DDGS उत्पादन और बढ़ेगा।
★ सोया के भाव 4400 रुपए प्रति क्विंटल रहने की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~~~~
अतुल
★ 45 सालों के बाद नैफेड कर रहा है सोया की खरीद देखना होगा कि GMO सोया आयात को मंजूरी मिलती है या नहीं अगर मिलती है तो भारत बन सकता है डंपिंग गोडाउन।
★ सोया के कीमतें 4700/4750 (+-100) रहने की उम्मीद।
