News Capsule/न्यूज कैप्सूल: जनवरी 2026 के लिए 22 लाख टन कोटा आवंटित
27-Dec-2025 09:23 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: जनवरी 2026 के लिए 22 लाख टन कोटा आवंटित
★ खाद्य मंत्रालय ने जनवरी 2026 के लिए 22 लाख टन चीनी मासिक बिक्री कोटा दिया, जो जनवरी 2025 से 0.5 लाख टन कम व दिसंबर 2025 के बराबर है।
★ जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2025 में कुल 272 लाख टन, 2024 में 285 व 2023 में 287 लाख टन कोटा दिया गया था।
★ हर वर्ष कोटा घटा क्योंकि उत्पादन भी घटा, इस वर्ष उत्पादन में अच्छी बढ़ोत्तरी देखी गयी।
★ 15 लाख टन चीनी निर्यात की मंजूरी मिली परन्तु अंतर्राष्ट्रीय बाजार कमजोर।
★ एथनोल का सपोर्ट भी अब चीनी मिलों को नहीं मिल रहा, किसानों का गन्ना बकाया भी बढ़ रहा है, चीनी उद्योग बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है।
★ मिलों ने MSP बढ़ाए जाने की मांग रखी और एथनोल की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी को कहा। अगर दबाव और बढ़ा तो सरकार को करना होगा दोनों में बदलाव।
