जनवरी-फरवरी में करीब 88 हजार टन अरंडी तेल का निर्यात

25-Mar-2026 03:48 PM

मुम्बई। एक अग्रणी उद्योग संस्था- सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी) द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चलता है कि मौजूद कैलेंडर वर्ष के शुरुआती दो महीनों में यानी जनवरी-फरवरी 2026 के दौरान भारत से 87,686 टन अरंडी तेल का निर्यात हुआ जो वर्ष 2025 के इन्हीं दो महीनों के कुल शिपमेंट 1,11,018 टन से काफी कम रहा।

एसोसिएशन के अनुसार फरवरी 2026 में 44,448 टन अरंडी तेल का निर्यात हुआ जो जनवरी के शिपमेंट 43,238 टन से कुछ अधिक लेकिन फरवरी 2025 के निर्यात 58,092 से काफी कम था।

वर्ष 2025 की सम्पूर्ण अवधि (जनवरी-दिसम्बर) के दौरान भारत से कुल 6,75,168 टन अरंडी तेल का निर्यात हुआ था जबकि इसकी मात्रा वर्ष 2024 में 6,49,510 टन और 2023 में 6,29,418 टन दर्ज की गई थी। भारत दुनिया में अरंडी का सबसे बड़ा उत्पादक तथा अरंडी तेल एवं मील का सबसे प्रमुख  निर्यातक देश है।