जीरा - व्यापार कम

13-Apr-2026 05:58 PM

जीरा - व्यापार कम
नई दिल्ली। निर्यात एवं लोकल व्यापार कम होने के कारण जीरा के भाव मंदे रहे। ऊंझा मंडी में जीरा का भाव 200/300 रुपए प्रति क्विंटल मंदे के साथ बोले गए जबकि आवक 45 हजार बोरी की रही। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में मांग का अभाव बना हुआ है। क्योंकि राजस्थान की मंडियों में नए जीरा की दैनिक आवक धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो गयी है। राजस्थान की मेड़ता मंडी में आवक 18/20 हजार बोरी की हो रही है। जबकि नौखा में 3500/4000 बोरी एवं नागौर में 7000/7500 बोरी की आवक होने लगी है। सूत्रों का कहना है कि आगामी दिनों में आवक बढ़ने के अनुमान के चलते अभी हाल-फ़िलहाल जीरा की कीमतों में अधिक तेजी के आसार नहीं हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~
Cumin – Weak Trade
New Delhi: Cumin prices remained weak due to slow export and domestic demand. In Unjha mandi, prices declined by ₹200–300 per quintal, with arrivals reported at around 45,000 bags.
Market sources indicate that demand is currently weak as new crop arrivals have started increasing in Rajasthan mandis. In Merta City, arrivals are around 18,000–20,000 bags, while Nokha is receiving 3,500–4,000 bags, and Nagaur has arrivals of 7,000–7,500 bags.
With expectations of further increase in arrivals in the coming days, there is currently limited scope for any significant price rise in cumin.