कई राज्यों/मिलों में गन्ना पेराई शुरू हुई

18-Nov-2024 09:15 AM

कई राज्यों/मिलों में गन्ना पेराई शुरू हुई

★ बिहार के बेगुसराई की हसनपुर मिल ने इस वर्ष 81 लाख क्विंटल गन्ना पेराई लक्ष्य रखा जो पिछले सत्र में 73 लाख क्विंटल था।

★ उत्तराखंड के काशीपुर में नादेही चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू, मिल ने 32 लाख क्विंटल गन्ना पेराई लक्ष्य रखा, पिछले सत्र में मिल ने 12.55 लाख क्विंटल पेराई कर 1.97 लाख टन चीनी उत्पादन किया था।

★ उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में डागा शुगर मिल ने पेराई सत्र शुरू किया।

★ कुशीनगर की खड्डा स्थित चीनी मिल द्वारा गन्ना पेराई का काम 22 नवम्बर से शुरू होगा। इसके अलावा अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिट, न्यू इंडिया शुगर मिल में पेराई शुरू।

★ शनिवार से उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित मोहीउद्दीनपुर मिल ने शनिवार से पेराई की चालू। रविवार को मिल ने 20 हजार क्विंटल गन्ना पेराई की।

★ बहराइच में नानपारा चीनी मिल ने रविवार को गन्ना पेराई शुरू की।

★ बिहार के नरकटियागंज में न्यू स्वदेशी शुगर मिल में आज से पेराई शुरू, 1.2 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई लक्ष्य रखा गया।

★ उत्तर प्रदेश में नासौदा चीनी मिल ने पेराई शुरू की।

★ उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में गन्ना पेराई शुरू।

★ उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में चार निजी और एक सहकारी मिल में नवम्बर के पहले सप्ताह से पेराई शुरू।

★ बिहार के गोपालगंज में विशना शुगर मिल में आज से पेराई शुरू।

★ उतराखंड के सितारगंज चीनी मिल में पेराई शुरू, प्रतिदिन 6 हजार टन की पेराई की जाएगी।

★ उत्तराखंड के किच्छा में 19 नवम्बर से पेराई सत्र शुरू होगा, पेराई लक्ष्य 36 लाख क्विंटल रखा गया।