कजाकिस्तान में लगातार दूसरे वर्ष कृषि उत्पादों का शानदार उत्पादन

26-Dec-2025 09:03 PM

बाकू। मध्य एशिया में अवस्थित पूर्व सोवियत गणराज्य- कजाकिस्तान में 2024-25 सीजन के दौरान कुल कृषि उत्पादन बढ़कर 252 लाख टन पर पहुंच गया था जो 2012-13 सीजन के बाद का सबसे ऊंचा स्तर रहा। 2023-24 सीजन की तुलना में 2024-25 सीजन के दौरान कृषि उत्पादन में 47 प्रतिशत से भी अधिक की शानदार बढ़ोत्तरी हुई। इसके फलस्वरूप घरेलू बाजार भाव पर दबाव घट गया और निर्यात योग्य स्टॉक में बढ़ोत्तरी हो गई। 

कजाकिस्तान में गेहूं, जौ एवं मक्का जैसे खाद्यान्न का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। मौसम की हलात अनुकूल रहने से गेहूं की औसत उपज दर तथा कुल पैदावार में जोरदार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जौ का निर्यात बेहतर रहा लेकिन मक्का की फसल कुछ कमजोर रही क्योंकि इसके बिजाई क्षेत्र में कमी आ गई थी। 

बेहतर उत्पादन की बदौलत कजाकिस्तान से अनाज / आटा का कुल निर्यात 31 प्रतिशत बढ़कर 118 लाख टन पर पहुंच गया जिसमें गेहूं तथा इसके आटे का योगदान सबसे ज्यादा रहा। गेहूं का निर्यात बढ़कर 74 लाख टन पर पहुंचा जो 2022-23 सीजन के रिकॉर्ड निर्यात 80 लाख टन से कुछ कम था। कजाकिस्तान से गेहूं का अधिकांश निर्यात निकटवर्ती देशों में होता है जिसमें उज्बेकिस्तान, वजीकिस्तान एवं अजर बेजान मुख्य रूप से शामिल हैं। चीन भी वहां से बड़े पैमाने पर कृषि उत्पादों का आयात करता है। 

जहां तक 2025-26 के मौजूदा मार्केटिंग सीजन का सवाल है तो कजाकिस्तान में सभी फसलों की कटाई-तैयारी समाप्त हो चुकी है लेकिन कृषि मंत्रालय ने अभी तक इसके कुल उत्पादन का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। आरंभिक संकेतों से पता चलता है कि 2024-25 की भांति 2025-26 सीजन के दौरान भी कजाकिस्तान में शानदार करसिहि उत्पादन हुआ है और अनेक देशों को बड़े पैमाने पर इसका निर्यात भी जारी है।