कल रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (RFMFI) ने रबी 2026 गेहूं फसल का उत्पादन अनुमान दिया

25-Apr-2026 08:45 AM

कल रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (RFMFI) ने रबी 2026 गेहूं फसल का उत्पादन अनुमान दिया
★ एक निजी कम्पनी द्वारा किये सर्वे के अनुसार उत्पादन अनुमान 1106.5 लाख टन दिया गया, जो गत वर्ष 1096.3 लाख टन था।
★ सर्वे में कहा गया कि देश के कई हिस्सों में फसल प्रभावित हुई परन्तु बढ़ते एरिया के कारण उत्पादन बढ़ा।
★ इस सन्दर्भ में आई ग्रेन इंडिया ने गेहूं से जुड़े कई व्यापरियों से बात की और पाया कि यह आकड़े बहुत ज्यादा हैं, उत्पादन इससे कम रह सकता है।
★ इसके साथ ही सरकार ने मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद लक्ष्य 78 लाख टन से बढ़ाकर 100 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 10 लाख टन से बढ़ाकर 25 लाख टन , राजस्थान में 21 लाख टन से बढाकर 23.5 लाख टन तथा उत्तराखंड में मामूली बढाकर 0.15 लाख टन की घोषणा की।
★ कुल खरीद लक्ष्य 300 लाख टन से बढ़ाकर 345 लाख टन का दिया गया।
★ ध्यान देने वाली बात है कि मध्य प्रदेश को छोड़ अन्य राज्य जैसे कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान में किसानों का रुझान सरकारी खरीद की और कम रहता है। गत वर्ष मध्य प्रदेश में बोनस पर बड़ी मात्रा में हुई थी खरीद परन्तु इस वर्ष कमजोर आवक के कारण खरीद नहीं बढ़ पायी।
★ 345 लाख टन की खरीद मानें और 220 लाख टन का पूल में पड़ा स्टॉक लगाएं तो गेहूं की कुल उपलब्ध मात्रा 565 लाख टन रहती है जबकि PDS के तहत 200-225 लाख टन खपत होती है।
★ आकड़ों का हिसाब देखें तो सीजन के अंत में क्लोजिंग स्टॉक 300-350 लाख टन रह सकता है।
★ देखना होगा कि इन राज्यों में खरीद किस प्रकार रहती है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है की उत्तर प्रदेश, राजस्थान में खरीद अधिक नहीं बढ़ पाएगी परन्तु मध्य प्रदेश में बढ़ सकती है।
★ कुल मिलाकर आने वाले समय में व्यापार चुनौती भरा हो सकता है।