कनाडा बाजार

23-May-2025 11:09 AM

कनाडा बाजार
मटर
★ मई के अंतिम हफ्तों में बाजार स्थिर।  बीजाई अच्छे से प्रगति कर रही है और हाल ही में कई क्षेत्रों में आवश्यक बारिश भी हुई है।
★ पुरानी फसल की पीली मटर की कीमतें $10.50– $10.75 प्रति बुशल (डिलीवर) पर स्थिर हैं, जबकि नई फसल की कीमतें लगभग $9.00 प्रति बुशल पिकअप फार्म चल रही हैं।
★ हरी मटर की कीमतें पिछले सप्ताह बिना किसी बदलाव के पुरानी फसल की अधिकतम कीमत $17.00 प्रति बुशल और  नई फसल के लिए $12.50–$13.00 प्रति बुशल पर स्थिर। 
~~~~~~
मसूर
★ मसूर बाजार फिलहाल नरम। आयातक केवल जरुरत के हिसाब से कर रहे हैं सौदे। 
★ कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में बुवाई क्षेत्रफल में वृद्धि और हाल ही में हुई बारिश के चलते खरीदारों को उम्मीद है कि मसूर की आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे कीमतों पर और दबाव पड़ेगा।
★ पुरानी बड़ी हरी मसूर 44–46 सेंट प्रति पाउंड और नई फसल के लिए बोली 37–40 सेंट प्रति पाउंड लगाई जा रही हैं। पुरानी छोटी हरी मसूर की बोली 38–40 सेंट और नई 34–36 सेंट पर हो रही है। लाल मसूर की पुरानी फसल 32–33 सेंट और नई फसल 28–30 सेंट प्रति पाउंड पर बनी हुई है।
~~~~~~~~~
काबुली चना
★ अमेरिका और कनाडा में काबुली चना की बुवाई जोरों पर। 
★ खरीदारों की ओर से पक्की मांग न होने के कारण बोली टल रही हैं ।
★ आमतौर पर चना की कीमतें जनवरी से अप्रैल की शुरुआत तक स्थिर रहती हैं, फिर जून के अंत में पीक पर पहुँचती हैं और जुलाई में गिर जाती हैं।
★ इस साल भी यह ट्रेंड कुछ हद तक देखा गया है, लेकिन मौजूदा कीमतें नई फसल के लिए आकर्षक नहीं हैं।
★ किसानों को नई फसल के लिए तैयार करने के लिए कीमत कम से कम $0.35 प्रति पाउंड FOB फार्म होनी चाहिए।