News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा दलहन लइसेंस्ड टर्मिनल से निर्यात अपडेट (05 अक्तूबर 2025 वाले सप्ताह तक): ग्रेन कमीशन कनाडा
11-Oct-2025 11:16 AM
कनाडा दलहन लइसेंस्ड टर्मिनल से निर्यात अपडेट (05 अक्तूबर 2025 वाले सप्ताह तक): ग्रेन कमीशन कनाडा
मटर
★ 05 अक्तूबर 2025 वाले सप्ताह में केवल 0.01 लाख टन निर्यात हुआ, जबकि पिछले सप्ताह 1.68 लाख टन था, निर्यात मे आई गिरावट।
★ अगस्त से अब तक कुल निर्यात: 6.27 लाख टन, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 7.40 लाख टन से कम है।
★ मटर के निर्यात में सुस्ती जारी है। मांग कमजोर है और पोर्ट गतिविधियां सीमित दिख रही हैं।
★ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक कनाडा से भारत के लिए 6 लाख टन मटर रवाना हो चुकी है।
~~~~~~~~
मसूर
★ उपरोक्त सप्ताह के दौरान निर्यात 0.11 लाख टन, जो पिछले सप्ताह के 0.56 लाख टन से कम है।
★ अगस्त से अब तक कुल निर्यात: 2.63 लाख टन, जो पिछले वर्ष के 1.80 लाख टन से लगभग 46% अधिक है।
★ साप्ताहिक गिरावट के बावजूद, मसूर का निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व से अच्छी मांग बनी हुई है।
~~~~~~~~
★ मटर का निर्यात अभी भी पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15% कम है, जबकि मसूर का निर्यात मजबूत स्थिति में है। यह संकेत देता है कि कनाडा के दलहन निर्यात में मसूर की मांग अपेक्षाकृत अधिक बनी हुई है, जबकि मटर के सौदे कमजोर हैं।
