कपास अंतर्राष्ट्रीय समाचार
25-Dec-2025 08:13 AM
कपास अंतर्राष्ट्रीय समाचार
क्रिसमस से पहले आईसीई कॉटन फ्यूचर्स में खरीदारी देखने को मिली, बुधवार को कॉन्ट्रैक्ट्स 23 से 35 पॉइंट की बढ़त के साथ बंद हुए। कच्चे तेल के फ्यूचर्स 12 सेंट प्रति बैरल बढ़कर 58.50 डॉलर पर रहे। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.037 बढ़कर 97.650 पर पहुंच गया। क्रिसमस के कारण गुरुवार को बाजार बंद रहेंगे और शुक्रवार सुबह फिर से खुलेंगे।
11 दिसंबर को समाप्त सप्ताह तक के एक्सपोर्ट सेल्स डेटा के अनुसार कपास की निर्यात बिक्री प्रतिबद्धता 61.83 लाख आरबी रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14% कम है। यह यूएसडीए के अनुमान का 54% है और 72% की औसत बिक्री गति से पीछे है।
The Seam की 23 दिसंबर की ऑनलाइन नीलामी में 24,874 गांठों की बिक्री हुई, जिनका औसत भाव 59.80 सेंट प्रति पाउंड रहा। कॉटलुक ए इंडेक्स 23 दिसंबर को 20 पॉइंट गिरकर 73.50 सेंट पर आ गया। आईसीई प्रमाणित कपास स्टॉक मंगलवार को डीसर्टिफिकेशन के जरिए 796 गांठ घटकर 11,600 गांठ रह गया। समायोजित विश्व मूल्य को पिछले गुरुवार अपडेट कर 49.99 सेंट प्रति पाउंड किया गया, जो पिछले सप्ताह से 40 पॉइंट कम है।
