खरीफ 2025 बुवाई विश्लेषण – उड़द

28-Jul-2025 07:46 AM

खरीफ 2025 बुवाई विश्लेषण – उड़द

★ देशभर में कुल बुवाई में 2.06 लाख हेक्टेयर की गिरावट, राजस्थान में वृद्धि, जबकि गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कमी

★ भारत सरकार के कृषि मंत्रालय और विभिन्न राज्यों के कृषि विभागों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई 2025 तक देशभर में उड़द की बुवाई 14.45 लाख हेक्टेयर तक पहुंची है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय तक यह आंकड़ा 16.51 लाख हेक्टेयर था। यानी कुल मिलाकर 2.06 लाख हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है।

~~~~~~~~~~

मुख्य राज्यों में बुवाई की स्थिति:

★ गुजरात (21 जुलाई 2025 तक): इस वर्ष बुवाई 0.39 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष 0.49 लाख हेक्टेयर थी – 0.10 लाख हेक्टेयर की कमी।

★ कर्नाटक (18 जुलाई 2025 तक): बुवाई 0.94 लाख हेक्टेयर रही, पिछले वर्ष 0.89 लाख हेक्टेयर थी – 0.05 लाख हेक्टेयर की वृद्धि।

★ महाराष्ट्र (21 जुलाई 2025 तक): इस बार 3.42 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई, जबकि पिछले वर्ष 3.44 लाख हेक्टेयर थी – 0.02 लाख हेक्टेयर की गिरावट।

★ राजस्थान (25 जुलाई 2025 तक): बुवाई 3.08 लाख हेक्टेयर रही, पिछले वर्ष 2.94 लाख हेक्टेयर थी – 0.14 लाख हेक्टेयर की वृद्धि।

★ तेलंगाना (23 जुलाई 2025 तक): बुवाई 0.15 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष 0.17 लाख हेक्टेयर थी – 0.02 लाख हेक्टेयर की कमी।

★ इन पाँच प्रमुख राज्यों में कुल बुवाई 7.98 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.05 लाख हेक्टेयर अधिक है।

★ हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर उड़द की बुवाई में कुल 2.06 लाख हेक्टेयर की गिरावट देखी गई है, जो अन्य राज्यों में भारी कमी की ओर इशारा करती है।

~~~~~~~~~~~~~

Kharif 2025 Sowing Analysis – Urad

★ National-level decline of 2.06 lakh hectares in total sowing; increase in Rajasthan, but decline in Gujarat, Maharashtra, and Telangana

★ According to data from the Ministry of Agriculture, Government of India, and various state agriculture departments, as of 18 July 2025, urad sowing across the country has reached 14.45 lakh hectares. This is down from 16.51 lakh hectares during the same period last year – a total decline of 2.06 lakh hectares.

~~~~~~~~

Sowing status in major states:

★ Gujarat (as of 21 July 2025): Sowing was recorded at 0.39 lakh hectares this year, down from 0.49 lakh hectares last year – a decline of 0.10 lakh hectares.

★ Karnataka (as of 18 July 2025): Sowing stood at 0.94 lakh hectares, compared to 0.89 lakh hectares in 2024 – an increase of 0.05 lakh hectares.

★ Maharashtra (as of 21 July 2025): Sowing was 3.42 lakh hectares this year, slightly lower than last year’s 3.44 lakh hectares – a drop of 0.02 lakh hectares.

★ Rajasthan (as of 25 July 2025): Sowing reached 3.08 lakh hectares, compared to 2.94 lakh hectares last year – an increase of 0.14 lakh hectares.

★ Telangana (as of 23 July 2025): Sowing was 0.15 lakh hectares, slightly down from 0.17 lakh hectares last year – a decline of 0.02 lakh hectares.

★ In these five major states, total urad sowing stood at 7.98 lakh hectares – 0.05 lakh hectares more than last year.

However, the nationwide decline of 2.06 lakh hectares indicates significant shortfall in other states beyond these five.