मक्का अंतर्राष्ट्रीय बाजार
28-Apr-2026 08:38 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय बाजार
★ USDA के अनुसार 23 अप्रैल वाले सप्ताह में अमरीका से 16.5 लाख टन मक्का के निर्यात सौदे हुए। अब तक कुल निर्यात 534 लाख टन पहुंचा। गत वर्ष से 30% अधिक।
★ गत सप्ताह मेक्सिको ने सबसे अधिक 3.88 लाख टन, कोलंबिया ने 2.34 लाख टन व साउथ कोरिया ने करीब 2 लाख टन मक्का निर्यात सौदे किये।
★ NASS रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में मक्का की बिजाई 25% पहुंची।
★ साउथ कोरिया ने 65 हजार टन मक्का आयात टेंडर किये जारी।
~~~~~~~
मक्का घरेलू बाजार
★ गिरावट के बाद बाजार बढ़े।
★ 1 अप्रैल को दिल्ली उत्तर प्रदेश बिल्टी भाव 2250 रुपए पर खुले थे जो 15 अप्रैल को घटकर 2100 रुपए पर आये परन्तु उसके बाद बाजारों में हलचल देखने को मिली और बीते दिन (27 अप्रैल को) दिल्ली (बिहार लाइन) मक्का 2300 रुपए पर बंद हुआ।
★ मंडियों में भी इसी तरह का रुख दिखाई दिया।
★ गुलाबबाग़, पूर्णिया मक्का जो अप्रैल में 1920 रुपए के निम्न स्तर पर आई थी अब बढ़कर 2100 रुपए पर आ चुकी है।
★ तेलंगाना सरकार ने MSP पर मक्का खरीदने की घोषणा की।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि मक्का की कीमतों में आगामी दिनों में थोड़ी-बहुत तेजी और दिख सकती है।
