मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
20-Feb-2026 08:11 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) के अनुसार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में एथेनॉल उत्पादन 11.18 लाख बैरल प्रति दिन रहा, जो पिछले सप्ताह से 8,000 बैरल प्रति दिन अधिक है। एथेनॉल स्टॉक 3,41,000 बैरल बढ़कर 2.5588 करोड़ बैरल पर पहुंच गया।
निर्यात बिक्री के साप्ताहिक आंकड़े शुक्रवार सुबह जारी होंगे, जिसमें 12 फरवरी को समाप्त सप्ताह के लिए व्यापारियों को 6 से 22 लाख मीट्रिक टन मक्का बिक्री की उम्मीद है।
USDA के वार्षिक Ag Outlook Forum में अमेरिकी मक्का बैलेंस शीट का प्रारंभिक अनुमान जारी किया गया। वसंत सीजन में मक्का बोआई क्षेत्र 9.4 करोड़ एकड़ आंका गया, जो यदि लागू होता है तो पिछले वर्ष से 48 लाख एकड़ कम रहेगा और अनुमान से भी नीचे है। उत्पादन 15.755 अरब बुशल तथा औसत उपज 183 बुशल प्रति एकड़ रहने का अनुमान है।
International Grains Council के अनुसार 2025/26 में वैश्विक मक्का स्टॉक 305 मिलियन टन पर अपरिवर्तित रहा, जबकि खपत 1 मिलियन टन बढ़ी है।
