मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार

21-Feb-2026 08:13 AM

मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
12 फरवरी को समाप्त सप्ताह में पुरानी फसल (ओल्ड क्रॉप) मक्का की निर्यात बिक्री 14.7 लाख टन (1.47 MMT) रही। यह पिछले सप्ताह से कम जरूर रही, लेकिन पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.1 प्रतिशत अधिक है। नई फसल (न्यू क्रॉप) की बिक्री 65,700 मीट्रिक टन दर्ज की गई। जापान 3,81,500 मीट्रिक टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि मेक्सिको ने 2,70,100 मीट्रिक टन और ताइवान ने 1,27,300 मीट्रिक टन की खरीद की।
17 फरवरी को जारी कमिटमेंट ऑफ ट्रेडर्स (COT) आंकड़ों के अनुसार सट्टा फंड्स ने 20,795 कॉन्ट्रैक्ट की कटौती की, जिससे नेट शॉर्ट पोजीशन 27,415 कॉन्ट्रैक्ट पर पहुंच गई।
दक्षिण कोरिया के एक आयातक ने टेंडर के माध्यम से 1,32,000 मीट्रिक टन मक्का की खरीद की।