मलेशिया ने घटाया सन्दर्भ भाव

19-May-2025 12:23 PM

मलेशिया ने घटाया सन्दर्भ भाव 
★ मलेशिया ने जून के लिए क्रूड पाम ऑयल (CPO) का संदर्भ मूल्य घटा दिया है, जिससे लागू निर्यात शुल्क 9.5% की सीमा में आया। 
★ जून के लिए संदर्भ मूल्य 3,926.59 रिंगिट प्रति मीट्रिक टन निर्धारित किया है जो मई में 4,449.35 रिंगिट प्रति टन है और इस पर अधिकतम 10% निर्यात शुल्क लागू हुआ।
★ यदि क्रूड पाम ऑयल का मूल्य 2,250 से 2,400 रिंगिट प्रति टन के बीच होता है, तो उस पर 3% शुल्क लगता है।
★ यह दर मूल्य के बढ़ने के साथ क्रमशः बढ़ती है, और जब मूल्य 4,050 रिंगिट प्रति टन से अधिक हो जाता है, तो अधिकतम 10% शुल्क लागू होता है।
★ जून के लिए मूल्य 4,050 रिंगिट से कम होने के कारण शुल्क दर 9.5% निर्धारित की गई है।
★ यह बदलाव वैश्विक बाजारों में पाम तेल की कीमतों और निर्यात प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर सकता है।
★ इस बदलाव से क्रूड पाम तेल पर $ 86.65/ टन का टैक्स लगेगा जो मई में $100.89/टन था।
★ निर्यात $ 14.24/टन (रूपये 1,217.41/टन) कम पर होगा।