मसूर बाज़ारों की स्तिथि: सभी मंडियों में कीमतें MSP से कम
26-Dec-2024 02:23 PM
मसूर बाज़ारों की स्तिथि: सभी मंडियों में कीमतें MSP से कम
★ रबी 2024-25 सीजन के लिए मसूर की MSP 6,700 रुपए/क्विंटल घोषित की गई।
★ मंडियों मसूर की आवक कमज़ोर, भाव MSP से नीचे।
★ आज सागर मंडी में भाव 5600-6000, बिहार में 6500-6600, ललितपुर में मोटी मसूर 5700-5800 रुपए/क्विंटल पर बिकी।
★ आज कनाडा कंटेनर भाव 6100, ऑस्ट्रेलिया निप्पर 6100, जंबो 6150 और मुंद्रा वेसल भाव 5850 और हजीरा भाव 5900 रुपए/ क्विंटल चल रहे हैं।
★ दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया मसूर भाव 720 डॉलर चल रहे थे जो आज घटकर 700 हुए जबकि कनाडा मसूर भाव 10 डॉलर सुधरकर 680 $/टन पहुंचे।
★ अप्रैल से नवंबर तक 6.11 लाख टन मसूर आयात की गई जो पिछले साल की समानवधि के दौरान 11.09 लाख थी।
★ पिछले वित्त वर्ष में कुल रिकॉर्ड 16.76 लाख टन मसूर आयात की गई जो अभी भी घरेलू बाज़ारों में दिख रही है।
★ कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में मसूर का उत्पादन और उपलब्धता वर्ष से अधिक।
★ सरकारी एजेंसियों के पास भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध।
★ नेफेड के साथ साथ NCCF द्वारा भी की जा रही है बिक्री।
★ कम कीमतों का असर बिजाई पर पड़ता दिख रहा है, शुक्रवार तक बिजाई 17.06 लाख हेक्टेयर पहुंची जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 17.76 लाख हेक्टेयर थी, बिजाई 4% पिछड़ी।
★ मटर आयात का असर सभी दलहनों की खपत पर पड़ता दिख रहा है।
★ अगर उत्पादन में कमी भी आती है तो उसकी भरपाई आयात द्वारा आराम से की जाएगी।
★ देश में मसूर का अच्छा स्टॉक उपलब्धत, मांग भी कमज़ोर।
★ उपरोक्त सभी कारणों को देखते हुए, तेजी में व्यापार करना जोखिम भरा।
