मटर बाजार का विश्लेषण – जनवरी 2025

04-Feb-2025 12:23 PM

मटर बाजार का विश्लेषण – जनवरी 2025
कनाडाई मटर उत्पादन
★ कनाडा में 2024 के लिए अंतिम स्टैटिस्टिक्स कनाडा (StatCan) द्वारा दिसंबर में प्रकाशित उत्पादन आंकड़ों में 1,63,000 टन की कमी देखी गई, जिससे कुल उत्पादन 29.97 लाख टन रह गया। यह 2023 की तुलना में 15% अधिक, लेकिन 2022 में उत्पादित 34 लाख टन से काफी कम है।
★ 2024/25 के लिए कनाडाई मटर की कुल आपूर्ति (पिछले वर्ष का भंडार + उत्पादन) 7.4% अधिक रही, परन्तु उम्मीद से कम।
★ पीली मटर का उत्पादन केवल 2,75,000 टन बढ़कर 25 और आपूर्ति लगभग 28 लाख टन और हरी मटर उत्पादन 1,30,000 टन बढ़कर 4,25,000 और आपूर्ति 5.70 लाख टन पहुंची।
~~~~~~~~~~
वैश्विक मटर उत्पादन
★ 2024 में मटर उत्पादन में अधिक परिवर्तन नहीं देखा गया। प्रमुख उत्पादकों (कनाडा, रूस, यूरोपीय संघ, भारत, अमेरिका) का कुल उत्पादन 117.8 लाख टन आंका गया, जो 2023 के 117 लाख टन की तुलना में केवल 1.8% अधिक है।
★ रूस और ऑस्ट्रेलिया में उत्पादन घटा जबकि कनाडा और यूरोपीय संघ में बढ़ा।
~~~~~~~~~
मांग और निर्यात
चीन
★ कनाडा से चीन को मटर निर्यात (अगस्त-अक्टूबर 2024) 2.97 लाख टन रहा, जो पिछले साल की तुलना में काफी कम। 
★ जनवरी-अक्टूबर 2023 में चीन ने कुल 18 लाख टन मटर आयात किया था, जबकि जनवरी-अक्टूबर 2024 में यह 11 लाख टन रह गया।
★ अक्टूबर 2024 में चीन का कुल मटर आयात 2.45 लाख टन रहा, जिसमें 1.56  टन कनाडा और 73,000 टन रूस से आया।
भारत
★ भारत सरकार ने शून्य शुल्क (ड्यूटी-फ्री) आयात की समय-सीमा को बढ़ाकर 28 फरवरी 2025 किया।
★ अगस्त-अक्टूबर 2024 के बीच कनाडा से भारत को 6.02 लाख टन मटर निर्यात की  जो पिछले साल इसी अवधि में केवल 138 टन थी।
★ जनवरी 2024-अक्टूबर 2025 के बीच भारत ने 25 लाख टन मटर का आयात किया, जिसमें 8.5 लाख न रूस से आया।
~~~~~~~~~~~
भविष्य की संभावनाएं
★ भारत का आयात आगे जारी रहेगा या नहीं, यह घरेलू दाल उत्पादन पर निर्भर करेगा। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ महीनों में मांग थोड़ी धीमी हो सकती है।
~~~~~~~~~~~~~
कीमतें और स्टॉक
★ भारत में रूसी मटर की कीमत कनाडाई मटर से $45/टन सस्ती।
★ चीन में हरी मटर की कीमतों में हल्की वृद्धि।
★ कनाडा कुल 2.36 लाख टन मटर निर्यात क्र सकता है, जो पिछले साल 24 लाख टन था)
★ सीजन के अंत में  स्टॉक 3.65-4 लाख टन रह सकता है। 
★ कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन भारत में मांग घटने पर संभावित प्रभाव पड़ सकता है।