मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद: क्या वाकई इसे अच्छी खरीद मानें?
17-May-2025 12:24 PM
मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद: क्या वाकई इसे अच्छी खरीद मानें?
★ इस बार गेहू का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। मौसम ने दिया साथ और खेतों में फसल खूब लहलहाई। लेकिन जब मंडियों की बात आई, तो सरकारी खरीद उतनी उत्साहजनक नहीं रही, जितनी होनी चाहिए थी।
★ 77.8 लाख टन की खरीद (अब तक) पहुँचता देख कई विभाग अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन सोचिए अगर सरकार ने रुपए 175 प्रति क्विंटल बोनस का एलान न किया होता, तो क्या ये आंकड़ा 50 लाख टन तक भी पहुंचता?
★ मध्य प्रदेश में पिछले वर्षो के खरीद आंकड़े।
रबी सीजन | खरीद (लाख टन में)
2019-20 | 67.25
2020-21 | 129.42
2021-22 | 128.16
2022-23 | 46.04
2023-24 | 70.97
2024-25 | 48.39
2025-26 | 77.80 (खरीद जारी, पर अब आवक घट रही है) |
★ 2020 और 2021 में जब हालात चुनौतीपूर्ण थे, तब भी मध्य प्रदेश देश में गेहूं खरीद का सिरमौर रहा। मगर अब पिछले तीन सालों से स्थिति उलट है।
★ MSP पर बोनस दिए जाने से मध्य प्रदेश में गेहूं की भाव अन्य राज्यों से ऊँचे ऐसी में मिलर्स पर इसका क्या असर पड़ेगा यह सोचें।
★ ऊँची कीमतों पर गेहूं खरीद कर इसके उत्पाद जैसे की आटा, मैदा, सूजी, ब्रान की लागत नहीं बढ़ेगी, ऐसे में इस राज्य से मिलर्स से ऊँचे भावों पर कौन करेगा उत्पादों की खरीदा।
