मध्य प्रदेश में गेहूं सरकारी खरीद का पंजीयन कल हुआ ख़त्म
07-May-2025 09:27 AM
मध्य प्रदेश में गेहूं सरकारी खरीद का पंजीयन कल हुआ ख़त्म
★ कुल 15.44 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया। 80 लाख टन लक्ष्य में से अब तक 76.6 लाख टन गेहूं खरीद की गयी।
★ मध्य प्रदेश में सरकारी खरीद 30.06.25 तक की जानी है। पहले लक्ष्य 60 लाख टन रखा गया था जिसे बढ़ाकर 70 लाख टन व अब 80 लाख टन किया गया।
★ 80 लाख टन लक्ष्य पूरा होने में कुछ ही दिन बाकी।
★ पिछले पूरे सीजन में मध्य प्रदेश से 48.4 लाख टन की गयी थी गेहूं खरीद।
★ चालू सीजन में खरीद पिछले वर्ष की कुल खरीद से दोगुने से अधिक पहुंची।
★ MSP पर बोनस दिए जाने का निर्णय हुआ सफल।
