म्यांमार में दलहन बाज़ारों की स्तिथि: श्याम नारसरिया, OATA

26-Nov-2025 09:21 AM

म्यांमार में दलहन बाज़ारों की स्तिथि: श्याम नारसरिया, OATA
तुवर- उत्पादन बढ़ने की उम्मीद
★ श्याम नारसरिया के अनुसार पिछले सीजन में तुवर का उत्पादन लगभग 3.5–3.6 लाख टन था, और उम्मीद है कि आगामी फसल में यह 50–60 हजार टन और बढ़ सकता है। बढ़ोतरी इससे भी ज्यादा हो सकती थी, लेकिन पिछले छह महीनों में कम कीमतों के कारण म्यांमार के किसानों को तुवर की खेती बढ़ाने के लिए पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं मिला। इसके अलावा अफ्रीकी देशों से तुवर म्यांमार की तुलना में लगभग 200 डॉलर प्रति टन सस्ते दाम पर निर्यात की गई, जिससे कीमतों पर असर पड़ा।
★ 2025 में अब तक भारत से तुवर की मांग अच्छी रही है—म्यांमार ने लगभग 3.30 लाख टन निर्यात किया।
★ भारतीय सरकार द्वारा की MSP पर खरीद करने की घोषणा की बाद उम्मीद है कीमतें बढ़ सकती हैं जिससे आयात मांग निकल सकती है।
★ पीली मटर पर लगाए गए 30% आयात शुल्क से बाजार को निश्चित रूप से सहारा मिल सकता है।
★ इसका असर देसी चना, मसूर और तुवर—तीनों पर पड़ेगा।
★ नवंबर में करीब 20-25,000 टन निर्यात होने की उम्मीद। म्यांमार में तुवर का स्टॉक 40-50,000 टन रह सकता है।
~~~~~~~
उड़द
★ पिछले सीजन में किसानों को मूंग की उड़द के मुकाबले अच्छी कीमतें मिली जिससे बिजाई पर असर पड़ने की उम्मीद थी, परन्तु अभी हाल ही में चीन में मूंग आयात नियमों की कुछ बदलाव किया। चीन में आदेश दिए कि आयात सीधे निर्माताओं से किया जायेगा ट्रेडर के माध्यम से नहीं। 
★ उड़द की बिजाई और उत्पादन पिछले वर्ष के बराबर 9-10 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ कुल 7 लाख टन के निर्यात में से भारत की हिस्सेदारी 6 लाख टन रही।
★ नवंबर में करीब 70-75,000 टन निर्यात होने की उम्मीद। म्यांमार में उड़द का स्टॉक 3 लाख टन रह सकता है।