नैफेड ने PSF आयातित मसूर 2022-23 की बिक्री की शुरू
07-May-2025 09:30 AM
नैफेड ने PSF आयातित मसूर 2022-23 की बिक्री की शुरू
★ 2022-23 में स्टॉक को बनाने के लिए नैफेड ने PSF स्कीम के तहत आयातित मसूर की खरीद की थी।
★ बिक्री टेंडर सुबह 11:00-11:30 बजे खुलेगा, जिसकी H1 मैचिंग 03:00-03:30 बजे दोपहर को होगी।
★ PSF आयातित मसूर 2022-23 की बिक्री मात्रा 65,460 टन बताई गयी।
★ जिसमें बहराइच से 5,370 टन, कच्छ से 58,510 टन व सूरत से 1,220 टन की बिक्री आज से शुरू की जाएगी।
★ बिक्री में न्यूनतम ट्रेड मात्रा 100 टन या स्टॉक उपलब्धता के अनुसार व अधिकतम मात्रा 2000 टन रखी गयी।
