नेफेड द्वारा ट्वीट कर कहा गया कि महाराष्ट्र में नेफेड किसानों से ₹4,892 प्रति क्विंटल MSP पर सोयाबीन की खरीद कर रहा है

16-Nov-2024 12:40 PM

नेफेड द्वारा ट्वीट कर कहा गया कि महाराष्ट्र में नेफेड किसानों से ₹4,892 प्रति क्विंटल MSP पर सोयाबीन की खरीद कर रहा है
★ ट्वीट के अनुसार राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) ने महाराष्ट्र में किसानों से ₹4892 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन की खरीद शुरू कर दी है। यह कदम किसानों को उनके परिश्रम का उचित मुआवजा सुनिश्चित करने और बाजार की मूल्य अस्थिरता से बचाने के लिए उठाया गया है।
★ कल प्रधानमंत्री ने विदर्भ एवं मराठवाड़ा संभाग के उत्पादकों को 6,000 रुपए/ क्विंटल पर सोयाबीन खरीद का वायदा किया था। 
★ और साथ ही सरकारी खरीद के लिए कल सोयाबीन में नमी की मात्रा को 12% से बढाकर 15% किया था। 
★ अभी महाराष्ट्र में केवल MSP पर ही हो रहे है सोयाबीन की खरीद।