नेपाल ने दो सरकारी एजेंसियों द्वारा भारत से चीनी के आयात में कटौती
07-Oct-2024 03:47 PM
विराटनगर। नेपाल की दो सरकारी एजेंसियों ने भारत से रियायती मूल्य वाली चीनी का आयात घटा दिया है और केवल 5650 टन की खरीदारी की है उसका मानना है कि त्यौहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए चीनी का यह आयात पर्याप्त साबित होगा। उल्लेखनीय है कि नेपाल सरकार ने दो कम्पनियो-साल्ट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन तथा फूड मैनेजमेंट एंड ट्रेडिंग कम्पनी को 15-15 हजार टन यानि कुल मिलाकर 30 हजार टन चीनी का आयात करने की अनुमति दी थी। भारत सरकार के साथ नेपाल सरकार के हुए समझौते के तहत इस चीनी का आयात किया जाना था। इस चीनी पर कोई आयात-निर्यात शुल्क नहीं लगता है। नेपाल सरकार को त्यौहारी सीजन में चीनी का आभाव होने की अधिकांशी इसलिए उसने भारत से भारी मात्रा में इसका आयात करने का निर्णय किया था।
हालांकि दोनों कम्पनियो ने चीनी की कम मात्रा का आयात करने का कोई ठोस या स्पष्ट कारण नहीं बताया है लेकिन इतना जरूर कहा है कि जितनी मात्रा में चीनी का आयात हुआ है वह घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है नेपाल के बाजार में समुचित मात्रा में चीनी का स्टॉक मौजूद है और इसकी कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है।
दरअसल जानकारों का कहना है कि भारत से तस्करी के जरिए नेपाल में पहले ही भारी मात्रा में चीनी पहुंच चुकी है इसलिए वहां इसकी आपूर्ति एवं उपलब्धता की कोई समस्या नहीं है और आम उपभोक्ता इसकी खरीद में जल्दबाजी या हड़बड़ाहट नहीं दिखा रहे है एक कम्पनी ने कहा है कि भारत से 5500 टन चीनी का आयात अनुबंध किया गया है और यह सुनश्चित किया जा रहा है कि 10 अक्टूबर तक इसका स्टॉक नेपाल के फूलमती केंद्र में पहुंच जाए। अच्छी क्वालिटी की चीनी मंगाई जा रही है। घरेलू प्रभाग में इसका मूल्य बाद में निर्धारित किया जायेगा। दूसरी कम्पनी द्वारा सिमित मात्रा में चीनी का आयात अनुबंध किया गया है।
