नवम्बर में धान/चावल की सरकारी खरीद में मामूली सुधार

19-Nov-2024 08:36 AM

नवम्बर में धान/चावल की सरकारी खरीद में मामूली सुधार
★ नवम्बर में 64.7 लाख टन चावल खरीद की गयी जो गत वर्ष 62.35 लाख टन थी। चावल की कुल खरीद गत वर्ष से 5% बढ़ी।
★ 1 अक्टूबर को शुरू हुए सीजन में 17 नवम्बर तक 148.93 लाख टन चावल ख़रीदा गया जो गत वर्ष 166.86 लाख टन था।
★ 31 अक्टूबर तक चावल खरीद 20% व 15 अक्टूबर तक 48% कम थी।
★ 17 नवम्बर तक पंजाब से 102.97 (गत वर्ष समानअवधि 115.66), हरियाणा से 35.99 (गत वर्ष समानअवधि 39.33) लाख टन खरीद की।
★ अन्य राज्यों में खरीद रफ़्तार कमजोर।
★ पंजाब में इस वर्ष 124 लाख टन खरीद लक्ष्य रखा गया, जिस अनुपात में आवक हो रही है उसे देख लगता है कि लक्ष्य पूरा हो सकता है, वैसे भी भाव MSP से नीचे चल रहे हैं खरीद बढ़ना वाजिब।
★ अभी हाल ही में कुल खरीफ खरीद लक्ष्य बढ़ाया गया, अब कुल खरीफ खरीद लक्ष्य 492.11 लाख टन रखा गया, 2023-24 में लक्ष्य 521.27 लाख टन था।
★ बिहार में खरीद लक्ष्य 23 लाख टन से बढ़ाकर 30 लाख टन किया गया।