News Capsule/न्यूज कैप्सूल: आवक बढ़ने और कमजोर मांग से चना कीमतों पर दबाव, MSP खरीद शुरू होने से मिल सकता है सहारा

17-Feb-2026 09:39 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: आवक बढ़ने और कमजोर मांग से चना कीमतों पर दबाव, MSP खरीद शुरू होने से मिल सकता है सहारा
★ चना बाजार में लगातार बढ़ती आवक और कमजोर मांग के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों से चना के दाम नरम रुख में। 
★ कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात की प्रमुख मंडियों में चना के भाव फिलहाल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे कारोबार कर रहे हैं।
★ इस रबी सीजन में उत्पादन 90-95 लाख टन रहने की उम्मीद। 
★ पिछले 15 दिनों में चना कीमतों में लगभग 10-15 प्रतिशत की गिरावट आई है। आवक बढ़ रही है, मांग कमजोर बनी हुई है और अभी तक सरकार ने MSP पर खरीद शुरू नहीं की है। 
★ रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए चना का MSP ₹5,875 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि वर्तमान में अधिकांश मंडी भाव इससे नीचे चल रहे हैं। लातूर अन्नागिरी और ललितपुर जैसे केंद्रों में कीमतें MSP से लगभग ₹550-575 कम हैं।
★ बंदरगाहों पर करीब 3.5 लाख टन ऑस्ट्रेलियाई चना अभी भी उपलब्ध है और 3-4 जहाज आने वाले हैं।
★ भारत ने ऑस्ट्रेलिया से करीब 10 लाख टन चना आयात किया है। दिसंबर में शिपमेंट बढ़कर 5.9 लाख टन रहा, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान ★ कुल आयात 9.95 लाख टन दर्ज किया गया। पिछले चार हफ्तों में ऑस्ट्रेलिया का देसी चना भारत डिलीवरी के लिए औसतन 531 डॉलर प्रति टन पर रहा, जो एक माह पहले से 3% अधिक है। इससे पहले कीमतें 500 डॉलर प्रति टन तक गिर गई थीं।
★ किसानों के हित को देखते हुए सरकार खरीद जल्दी शुरू करनी चाहिए।