News Capsule/न्यूज कैप्सूल: आयात नीति किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हित में होनी चाहिए: कृषि मंत्री

25-Nov-2025 11:18 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: आयात नीति किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हित में होनी चाहिए: कृषि मंत्री
★ शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की कृषि आयात नीति ऐसी होनी चाहिए, जिसमें किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों का संतुलन बना रहे। 
★ सरकार की कोशिश रहती है कि दलहनों और तिलहनों जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतें इतनी न बढ़ें कि आम उपभोक्ता उन्हें खरीद न सके। लेकिन जब घरेलू उत्पादन प्रभावित होता है, तब सस्ते आयात बढ़ जाते हैं, जिससे घरेलू कीमतें और गिरती हैं और किसानों की आय पर सीधा असर पड़ता है।
★ दलहनों की कीमतों में गिरावट पर नियंत्रण के लिए हाल ही में पीली मटर पर 30% आयात शुल्क लगाया गया।
★ सरकार पिछले वर्ष से तुवर, उड़द, मसूर, सोयाबीन, मूंगफली और सरसों जैसी फसलों की  100% खरीद के लिए प्रतिबद्ध है। 
★ चौहान ने राज्यों से अपील की कि वे मध्य प्रदेश की ‘भावांतर’ योजना की तर्ज पर प्राइस डेफिसिट पेमेंट स्कीम शुरू करें, जिसमें बाजार में कम कीमत मिलने पर सरकार किसानों को MSP और वास्तविक बाजार भाव के बीच का अंतर सीधे भुगतान करती है।