News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अगले 2 दशकों में काजू खपत दुगनी होने की सम्भावना

17-Nov-2025 11:05 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अगले 2 दशकों में काजू खपत दुगनी होने की सम्भावना 
★ AICA अध्यक्ष के अनुसार, बढ़ती घरेलू मांग को देखते हुए भारत को मौजूदा 20 लाख टन से बढ़कर कम से कम 40 लाख टन प्रोसेसिंग क्षमता की आवश्यकता होगी।
★ दुनिया में काजू उत्पादन भी वर्तमान 60 लाख टन से बढ़कर 2045 तक 150 लाख टन पहुंचने का अनुमान है।
★ अफ्रीका और कंबोडिया जैसे देशों में जमीन सस्ती होने से उत्पादन तेजी से बढ़ सकता है, लेकिन सिंगल-ओरिजिन प्रोसेसिंग में कच्चे माल के खराब होने, उच्च ब्याज लागत और दामों के उतार–चढ़ाव का जोखिम ज्यादा है।
★ भारत और वियतनाम को लाभ है क्योंकि वे कई देशों से कच्चा काजू खरीद सकते हैं, जिससे जोखिम कम होता है। साथ ही इनके पास विकसित घरेलू बाजार, कुशल श्रमिक और उप–उत्पादों के उपयोग की बेहतर व्यवस्था मौजूद है।