News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका ने घटाया टैरिफ

17-Nov-2025 11:17 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका ने घटाया टैरिफ
★ अमेरिका द्वारा 200 से अधिक खाद्य उत्पादों पर लगाए गए शुल्क हटाने से भारतीय चाय, कॉफी, मसाला और काजू निर्यातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। पहले इन वस्तुओं पर 50% तक शुल्क लगाए गए थे।
★ इस कदम से अमेरिकी बाजार में खोई मांग वापस आने की संभावना है, प्रीमियम और वैल्यू-ऐडेड उत्पादों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं और भारत–अमेरिका व्यापार वार्ताओं को भी सकारात्मक संकेत मिल सकता है।
★ लैटिन अमेरिकी, अफ्रीकी और ASEAN देशों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।
★ ऊंचा समुद्री मालभाड़ा, वियतनाम–इंडोनेशिया से कड़ी प्रतिस्पर्धा और सख्त अमेरिकी गुणवत्ता मानक संभावित लाभ को सीमित कर सकते हैं।