News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत चीनी निर्यात आंकड़े: ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन
13-Oct-2025 10:03 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत चीनी निर्यात आंकड़े: ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन
★ 2024-25 विपणन वर्ष में कुल 7.75 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया। इसमें सफेद चीनी 6.13 लाख टन, रिफाइंड चीनी 1.04 लाख टन और कच्ची चीनी की मात्रा 33,338 टन है।
★ मुख्य निर्यात देश जिबूती- 1.46 लाख टन, सोमालिया- 1.35 लाख टन, श्रीलंका- 1.34 लाख टन और अफगानिस्तान- 75,533 टन रहे।
★ AISTA ने अनुमानित 8 लाख टन के मुकाबले वास्तविक निर्यात 7.75 लाख टन बताया है और सरकार से 2025-26 के लिए शीघ्र निर्यात कोटा घोषित करने का अनुरोध किया।
★ वर्ष 2024-25 के लिए 10 लाख टन चीनी निर्यात मंजूर किया था परन्तु अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भाव कम होने के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा।
★ आगामी सीजन के लिए ISMA ने 20 लाख टन चीनी निर्यात की मंजूरी मांगी।
