News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत को चीन से सोयाबीन तेल का निर्यात तेज़

25-Nov-2025 12:18 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत को चीन से सोयाबीन तेल का निर्यात तेज़
★ चीन में कमजोर घरेलू मांग और दक्षिण अमेरिका तथा हाल ही में अमेरिका से बढ़े हुए सोयाबीन आयात के कारण चीन में सोयाबीन तेल की अधिकता बन गई है।
★ अक्टूबर में चीन ने 70,877 टन सोया तेल का रिकॉर्ड निर्यात किया, जिसका अधिकांश हिस्सा भारत भेजा गया। साल के पहले 10 महीनों में चीन का सोया तेल निर्यात 3.29 लाख टन तक पहुँच गया, जो 2024 के पूरे वर्ष के मुकाबले लगभग तीन गुना है।
★ ब्राज़ील और अर्जेंटीना से तेल भारत पहुंचने में 50–60 दिन लगते हैं, वहीं चीन से यह 10–12 दिनों में ही भारत के पूर्वी तट पर पहुंच जाता है।
चीनी सोया तेल की कीमत दक्षिण अमेरिकी तेल के मुकाबले 10–15 डॉलर प्रति टन सस्ती है।
★ नवंबर में अब तक भारत ने चीन से लगभग 70,000 टन आयात किया है, और महीने के अंत तक इसमें 12,000 टन और जुड़ सकते हैं।
★ चीन में सोया तेल का मध्य नवंबर तक स्टॉक 10 लाख टन से अधिक, जो सात वर्षों में सबसे उच्च स्तर है।