News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत की चीनी उत्पादन का अनुमान 300 लाख टन, निर्यात पर सरकार सतर्क

14-Oct-2025 11:30 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत की चीनी उत्पादन का अनुमान 300 लाख टन, निर्यात पर सरकार सतर्क
★ खाद्य मंत्रालय ने चालू विपणन वर्ष (1 अक्टूबर 2025 से) के लिए देश का सकल चीनी उत्पादन 340 लाख टन आंका है, जबकि भारतीय चीनी एवं बायो-एनर्जी निर्माता संघ (ISMA) ने इसे करीब 350 लाख टन बताया था।
★ एथेनॉल उत्पादन के लिए बढ़ती चीनी खपत, कुछ राज्यों में कमजोर गन्ना फसल और मिलों के देर से शुरू होने को देखते हुए सरकार फिलहाल निर्यात की अनुमति पर सतर्क रुख अपना रही है।
★ मंत्रालय के अनुसार, एथेनॉल के लिए लगभग 40 लाख टन चीनी डायवर्ट होने से शुद्ध चीनी उत्पादन करीब 300 लाख टन रहने की संभावना है, जबकि देश की वार्षिक खपत लगभग 285 लाख टन है।
★ अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) ने हालांकि भारत की चीनी उत्पादन 353 लाख टन बताई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25% अधिक है।
★ महाराष्ट्र और कर्नाटक में रकबा बढ़ने के बावजूद भारी वर्षा से महाराष्ट्र में लगभग 100 लाख टन गन्ना प्रभावित हुआ है।
★ अधिकांश चीनी मिलें अब नवंबर में पेराई शुरू करेंगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि सरकारी अनुमान सही रहा तो निर्यात योग्य अधिशेष अधिकतम 15 लाख टन ही रहेगा।