News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बढ़ाया जा सकता है दलहनों के आयात को MOU: सूत्र

22-Dec-2025 11:06 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बढ़ाया जा सकता है दलहनों के आयात को MOU: सूत्र
★ सरकार म्यांमार, मोज़ाम्बिक और मलावी से दलहनों के शुल्क-मुक्त आयात के लिए मौजूदा समझौतों को अप्रैल 2026 से अगले पांच साल तक बढ़ा सकती है।
★ फिलहाल तुवर, उड़द और पीली मटर का आयात मार्च 2026 तक ड्यूटी फ्री है।
★ बेहतर फसल अनुमान, रबी बुवाई में 14.5% की बढ़ोतरी और सरकार के पास करीब 20 लाख टन का बफर स्टॉक उपलब्ध।
★ उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौसम अनुकूल है और निजी भंडार व आयात के कारण आपूर्ति की स्थिति मजबूत बनी हुई है। रबी सीजन में चना, मसूर और उड़द की बुवाई बढ़कर 1.34 करोड़ हेक्टेयर हो गई है।
★ दालों की महंगाई फरवरी 2025 से नकारात्मक दायरे में है और नवंबर 2025 में इसमें 15.86% की गिरावट दर्ज की गई।
★ MOU की स्पष्ठता सर्कुलर आने के बाद ही पता लगेगी।