News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी की MSP बढ़ाना क्यों ज़रूरी: ISMA

27-Dec-2025 10:51 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी की MSP बढ़ाना क्यों ज़रूरी: ISMA
★ भारत में चीनी की न्यूनतम बिक्री कीमत (MSP) फरवरी 2019 से ₹31/kg पर स्थिर है, जबकि गन्ने का FRP/SAP लगातार बढ़ा है। 2018–19 से अब तक FRP करीब 29% बढ़कर ₹355/क्विंटल हो चुका है, जिससे चीनी उत्पादन लागत बढ़कर लगभग ₹41.7/kg पहुंच गई है।
★ इस असंतुलन के कारण मिलें लागत से नीचे चीनी बेचने को मजबूर हैं, जिससे भारी वित्तीय दबाव, गन्ना भुगतान में देरी और किसानों पर संकट बढ़ने की आशंका है।
★ बंपर उत्पादन, घरेलू कीमतों में गिरावट, सीमित निर्यात प्रतिस्पर्धा और एथनॉल डायवर्ज़न कम होने से स्थिति और बिगड़ी।
★ चीनी की MSP को लागत-आधारित स्तर तक बढ़ाना और इसे FRP/SAP से जोड़ने का डायनामिक फॉर्मूला अपनाना जरूरी।
★ इससे मिलों की स्थिरता, किसानों को समय पर भुगतान, एथनॉल कार्यक्रम और ग्रामीण अर्थव्यवस्था—सभी को राहत मिलेगी।